नदी में डूबने से महिला की हुई मौत
सिंहेश्वर के पटोरी पंचायत के रामपुर स्थित नदी में एक महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका, 35 वर्षीय रंजन देवी, शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई और स्थानीय लोगों की...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराMon, 28 April 2025 04:36 AM

सिंहेश्वर। थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत के रामपुर स्थित नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि मृतका शौच के लिए घर से कुछ दूर नदी किनारे गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गयी। नदी में डूबने की आशंका होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गयी। काफी मशक्कत के बाद रामपुर वार्ड 11 निवासी अरुण महतों की पत्नी 35 वर्षीय रंजन देवी का शव नदी से बरामद किया गया। सीओ नवीन कुमार सिंह बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।