भौआड़ा में युवती को किया आग के हवाले, हालत नाजुक
मधुबनी के भौआड़ा राघोनगर मोहल्ला में 18 वर्षीय महजबी को उसके माता-पिता ने आग लगाकर गंभीर रूप से झुलसा दिया। इलाज के बाद उसे दरभंगा डीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।...

मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के भौआड़ा राघोनगर मोहल्ला में शनिवार को 18 वर्षीय महजबी को आग के हवाले कर दिया गया। वह बुरी तरह आग में झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे की घटना है। सदर अस्पताल में जख्मी हालत में महजवी का बयान रिकॉर्ड किया गया है।
उसने बताया कि उसकी मां तबस्सुम खातून की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद उसके पिता कुदरतुल्लाह ने रजीना खातून के साथ दूसरी शादी रचा ली। सौतेली मां एवं पिता बराबर मारपीट करते हैं। शनिवार को वह कमरे में सोई थी तभी उसकी सौतेली मां एवं पिता ने मिट्टी तेल छिड़ककर उसके शरीर में आग लगा दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।