Protests Against Waqf Amendment Law Continue in Motihari - Muslim Community Unites सदर ईदगाह से निकली रैली ,होमगार्ड मैदान में हुई सभा, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsProtests Against Waqf Amendment Law Continue in Motihari - Muslim Community Unites

सदर ईदगाह से निकली रैली ,होमगार्ड मैदान में हुई सभा

मोतिहारी में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन जारी है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, तो मुस्लिम समाज चुप नहीं बैठेगा। विधायक डॉ. शमीम अहमद और अन्य नेताओं ने इस कानून को एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 1 June 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
सदर ईदगाह से निकली रैली ,होमगार्ड मैदान में हुई सभा

मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। वक्फ संशोधन कानून किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है। आखिरी दम तक इस कानून के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं ले लेती,तबतक देश का मुस्लिम समाज खामोश नहीं बैठेगा। ये बातें कचहरी चौक स्थित होमगार्ड के मैदान में वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। नरकटिया विधायक डॉ.शमीम अहमद ने कहा कि केन्द्र व बिहार सरकार एक साजिश के तहत वक्फ संशोधन कानून लाकर वक्फ की संपतियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। देश के अमन पसंद लोग सरकार की नीतियों को समझ गये हैं और वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने के लिए एकजुट हैं।

विधायक मनोज यादव ने कहा कि संशोधन कानून के खिलाफ पूरा समाज जागरूक हो चुका है और सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना पड़ेगा। मेयर प्रीति कुमारी ने कहा कि केन्द्र की मौजूदा सरकार वक्फ कानून लाकर अधिकारों में कटौती करना चाहती है,जो किसी भी सूरत में असहनीय है। समाज का हर अमन पसंद व्यक्ति केन्द्र की नीतियों को समझ चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष काजी मो. रजा अमजदी व संचालन सहाफी ओजैर अंजुम ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द राम, तनवीर खान, हसन शाहिद, मौलाना नजरूल मोबीन, प्रो. इकबाल , डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. मंजर नसीम, पूर्व एडीजे सत्यनारायण राम, सोहैल साहिल, डॉ. कासीम अंसारी, विनोद श्रीवास्तव व डॉ. हामिद जफर सहित अन्य ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व शहर के ईदगाह परिसर से रैली निकाली गयी, जो शहर के गांधी चौक, हॉस्पीटल व कचहरी रोड होते हुए होमगार्ड मैदान में पहुंची थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।