इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गयी चौकसी
जयनगर में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। सीमा पर नागरिकों के प्रवेश की जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों को प्रवेश नहीं दिया...
जयनगर। भारत नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी है। शनिवार को पुलिस व एसएसबी जवान ज्वाइंट चेकिंग अभियान चलाया। बॉर्डर पर जवानों ने इन दिनों सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस संग सघन चेकिंग चलायी जा रही है। खुली बॉर्डर पर दोनों देश के नागरिकों को परिचय पत्र एवं एंट्री कर जांच करके आने जाने दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने को लेकर उद्देश्य से नेपाल से आने वाले संदिग्ध लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सभी बॉर्डर पर महिला जवानों की नियुक्ति की गई है। जो महिला नागरिकों की गहन जांच कर आने-जाने दिया जा रहा है।
नेपाल-भारत सीमा को पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, 24 घंटे सीमा पर गश्त लगाने के अलावा सीमा पर दोनों तरफ से आने-जाने हर छोटे-बड़े वाहनों की जांच पड़ताल कर आने जाने दिया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।