आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को जेल
फुलपरास में थानाक्षेत्र के ग्राम बाघा कुशमार के महेंद्र राम को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। वह पिछले एक वर्ष से फरार था। थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसे पकड़कर झंझारपुर जेल भेज दिया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSat, 31 May 2025 01:28 AM

फुलपरास। थानाक्षेत्र में बीते वर्ष आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक प्राथमिकी के अभियुक्त महेंद्र राम ग्राम बाघा कुशमार थाना खुटौना को थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अभियुक्त महेंद्र राम फरार चल रहा था जिसे पुलिस छापेमारी में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।