Congress Welcomes Former Minister Subodhkant Sahay in Latehar Highlights Strengthening Activities कांग्रेस हमेशा करती रही है देश की सेना का सम्मान: सुबोधकांत, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsCongress Welcomes Former Minister Subodhkant Sahay in Latehar Highlights Strengthening Activities

कांग्रेस हमेशा करती रही है देश की सेना का सम्मान: सुबोधकांत

लातेहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का स्वागत किया गया। उन्होंने कांग्रेस की गतिविधियों के बारे में बताया और कहा कि कांग्रेस सेना का हमेशा सम्मान करती है। भाजपा पर सेना और राजनीति को लेकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 31 May 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस हमेशा करती रही है देश की सेना का सम्मान: सुबोधकांत

लातेहार, प्रतिनिधि। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनय सिन्हा दीपू का लातेहार परिषदन में प्रदेश प्रतिनिधि पकज तिवारी व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमीत यादव नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। श्री सहाय रांची से मेदिनीनगर एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। श्री तिवारी व श्री यादव ने उन्हें लातेहार जिले में कांग्रेस की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लातेहार में कांग्रेस और अधिक सशक्त हो कर उभरी है। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही देश के सेना का सम्मान करते आई है। इसीलिए कांग्रेस जय हिन्द सभा कार्यक्रम पूरे देश में कर रही है।

कार्यक्रम के माध्यम से सेना के शौर्य और पराक्रम तथा बलिदान को लोगों के सामने रख रही है, लेकिन भाजपा सेना और आपरेशन सिंदुर को ले कर राजनीति कर रही है। श्री सहाय ने आगे कहा कि देश के जवानों के वजह से ही देश का गौरव है। पाकिस्तान से लुका छिपी लड़ाई लड़ रहा है। उस पाकिस्तान को इंदिरा गांधी ने दो भागों में बांट दिया है,तीसरा टुकड़ा करने को तैयार है। मौके पर कामगार कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामिल अंसारी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द उरांव, इमरान अंसारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।