World Environment Day Awareness Rally and Cleanliness Drive at Ranipur Tiger Reserve चित्रकूट में पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरुकता रैली, Chitrakoot Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsWorld Environment Day Awareness Rally and Cleanliness Drive at Ranipur Tiger Reserve

चित्रकूट में पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरुकता रैली

Chitrakoot News - विश्व पर्यावरण दिवस पर रानीपुर टाईगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने मंदाकिनी नदी के पुल घाट पर सफाई की। उपनिदेशक प्रत्यूष कटियार ने नदियों की सफाई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटThu, 5 June 2025 09:37 AM
share Share
Follow Us on
चित्रकूट में पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरुकता रैली

चित्रकूट, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर रानीपुर टाईगर रिजर्व क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को सुबह मुख्यालय कर्वी में जागरुकता रैली निकाली। लायन सफारी के वाहन में सवार होकर महकमे के अधिकारी रैली में निकले। अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंदाकिनी नदी के पुल घाट पर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। बुधवार को सुबह उपनिदेशक रानीपुर टाईगर रिजर्व क्षेत्र डीएफओ प्रत्यूष कटियार की अगुवाई में महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभागीय कार्यालय परिसर से जागरुकता रैली निकाली। यह रैली पटेल तिराहा, धनुष चौराहा, बस स्टैंड, पुरानी बाजार, पुरानी कोतवाली होते हुए मंदाकिनी नदी के पुल घाट में पहुंची।

घाट पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने नदी किनारे पड़ी पालीथिन समेत कचरा हटाकर स्वच्छता अभियान चलाया। उपनिदेशक ने मौजूद लोगों से कहा कि नदियों को साफ-सुथरा रखना जरुरी है। पालीथिन व कचरा पहुंचने से नदी का पानी गंदा हो रहा है। जिससे पानी में प्रदूषण होता है। इससे पर्यावरण संतुलन को खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने स्वच्छता के साथ ही लोगों से पौधरोपण करने पर जो दिया। ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस दौरान एसडीओ राजीव रंजन, रेंजर कर्वी नफीस खान, रैपुरा रेंजर अपूर्व श्रीवास्तव, मानिकपुर प्रथम सुशील श्रीवास्तव, मारकुंडी प्रथम अशोक जैन, मारकुंडी द्वितीय मो नदीम के अलावा महकमे के अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।