साइबर पुलिस ने आठ पीड़ितों का वापस कराया 2.56 लाख
Maharajganj News - महराजगंज में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने सफल अभियान चलाया। पुलिस ने आठ पीड़ितों के बैंक खातों में कुल 2 लाख 56 हजार 240 रुपये वापस कराए। साइबर ठगों ने फेक लिंक के माध्यम से लोगों का व्यक्तिगत डेटा...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। साइबर थाना की पुलिस ने आनलाइन धोखाधड़ी के शिकार आठ पीड़ितों के खाते में ठगी का कुल 2 लाख 56 हजार 240 रूपया वापस कराया। साइबर ठगों के चंगुल से वापस बैंक खाता में पैसा वापस आने के बाद पीड़ितों ने महराजगंज पुलिस की सराहना की। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार साइबर ठग आनलाइन माध्यम से लोगों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक लिंक भेजते हैं। इन फेक लिंक पर क्लिक होती ही साइबर जालसाज पीड़ितों के पर्सनल डाटा हैक कर उनके साथ आनलाइन फ्राड कर बैंक खातों से रूपया उड़ा लेते हैं।
मीडिया सेल के अनुसार सिन्दुरिया थानाक्षेत्र के लेदवा निवासी मोहन अग्रहरी पुत्र मुरारी से 12 हजार 640 रूपये का फ्राड किया गया था। भिटौली थानाक्षेत्र के पचरूखिया निवासी पवन कुमार श्रीवास्तव से 41 हजार 600, फरेंदा कोतवाली के बारातगाढ़ा निवासी नेहा भारती से 25 हजार रूपया, बृजमनगंज थानाक्षेत्र के नौसागर निवासी आमिना खातुन से 50 हजार, कोतवाली क्षेत्र के शशांक मौर्या पुत्र नन्दकिशोर मौर्या से 50 हजार, नेता सुरहुरवा निवासी गिरीश चौरसिया पुत्र रामनरायन से 22 हजार रूपया, नौतनवा नगर पालिका के महेन्द्रनगर वार्ड निवासी हरिओम जायसवाल पुत्र जितेन्द्र जायसवाल 30 हजार रूपया, कुशीनगर जिले के रविन्द्रनगर धूस निवासी रमेश कुमार पुत्र महेन्द्र से 25 हजार रूपया साइबर फ्राड किया गया था। यह सभी पीड़ित पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिए थे। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना की पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई कर इन पीड़ितों का कुल दो लाख छप्पन हजार दो सौ चालीस रूपया ऑनलाइन उसके खाते में वापस कराई। टीम में प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए प्रफुल्ल कुमार यादव साइबर क्राइम थाना, हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार सिंह, कांस्टेबल पियूष नाथ तिवारी, उमेश यादव, संतोष शर्मा शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।