घर-घर तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं
बेनीपट्टी में भाजपा अरेर मंडल के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया गया। सभी सदस्य बूथ स्तर पर कार्य करेंगे। बैठक में जातिगत जनगणना, ऑपरेशन...

बेनीपट्टी। बेनीपट्टी विधानसभा के भाजपा अरेर मंडल के मंडल कार्यसमिति सदस्यों की एक बैठक चम्पा उच्च वद्यिालय में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र संजू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संकल्प लिया गया कि एनडीए की सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचायी जाएगी। इसके लिए सभी सदस्य बूथ स्तरों पर कार्य करेंगे। साथ ही सरकार द्वारा लिये गये जातिगत जनगणना की स्वीकृति, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, नारी सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे कायों पर केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में प्रदीप सिंह, सुधीर झा, सनील चौधरी, कृष्णकांत झा, प्रकाश कामत, ललित यादव, श्याम यादव, योगेंद्र मंडल, माधव झा, अखिलेश झा , कपिल कामत, रेखा देवी, शान्ति देवी, बेबी पासवान सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।