Fatal Bike Accident in Rahika One Dead Two Injured दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsFatal Bike Accident in Rahika One Dead Two Injured

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

रहिका में जीबछ पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की टक्कर में 19 वर्षीय विक्की कुमार की मौत हो गई। सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। दूसरे बाइक चालक अरुण कुमार झा भी जख्मी हैं। स्थानीय लोगों ने मुआवजे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 28 Feb 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

रहिका,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रहिका मधुबनी मुख्यमार्ग पर जीबछ पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की टक्कर में बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार सोनू कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। दूसरे बाइक चालक भी दुर्घटना सें गंभीर रुप से जख्मी है। जख्मी को इलाज के लिए लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि बिस्फी प्रखंड के नरसाम निवासी विजय पासवान के पुत्र विक्की कुमार, सोनु कुमार बाइक से किसी काम से मधुबनी गया था। मधुबनी से लौटने के समय जीबछ पेट्रोल पंप नहर के समीप रहिका से मधुबनी की ओर जा रही बाइक की टक्कर में विक्की कुमार उम्र 19 वर्ष घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार सोनू गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि दूसरे बाइक सवार भच्छी निवासी अरुण कुमार झा भी गंभीर रुप से जख्मी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके आलावे मृतक के स्वजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे मे ले लिया। इधर आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिवार की मुआबजे की मांग को लेकर रहिका मधुबनी मुख्यमार्ग को घटना स्थल के समीप जाम कर दिया। आक्रोशितों का कहना था कि प्रशासन मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने का लिखित अश्वासन देगा तब जाम को हटाया जाएगा। घटना स्थल पर बीडीओ निरंजन कुमार आक्रोशित लोगों से वार्ता कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के वाद विधि अनुसार मुआवजा की अनुशंसा को ले परिवहन विभाग को अग्रसारित किये जाने का अश्वासन दिया। उसके वाद जाम को हटाया जा सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।