Joy in Madhubani as Former BJP Vice President Mrityunjay Jha Appointed Chairman of Sanskrit Education Board भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्यंजय झा संस्कृत बोर्ड के बने अध्यक्ष, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsJoy in Madhubani as Former BJP Vice President Mrityunjay Jha Appointed Chairman of Sanskrit Education Board

भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्यंजय झा संस्कृत बोर्ड के बने अध्यक्ष

भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्यंजय झा को संस्कृत शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने पर मधुबनी जिले में खुशी की लहर है। इसके अलावा, जिले के दो और सदस्य भी इस 11 सदस्यीय बोर्ड में शामिल हुए हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 12 June 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्यंजय झा संस्कृत बोर्ड के बने अध्यक्ष

मधुबनी, निज संवाददाता। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्यंजय झा को संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले में खुशी की लहर दौर गई है। 11 सदस्यीय इस बोर्ड में जिले के दो अन्य सदस्य भी बने हैं। जिसमें राजनगर के विधायक डा. रामप्रीत पासवान व मधेपुर निवासी शिक्षक अनुरंजन कुमार झा शामिल हैं। संस्कृत शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष व सदस्य के प्रतिनिधित्व मिलने से लोग काफी आह्लादित हैं। मां जानकी मिथिला पुर्नजागरण समिति व मां जानकी सेना के संस्थापक मृत्युंजय झा सामाजिक व सांस्कृतिक बदलाव के लिए महत्वूपर्ण भूमिका निभाने का कार्य किया है। तिरहुत कॉलनी निवासी चतुरानंद झा के पुत्र मृत्यंजय झा के अध्यक्ष बनने पर इनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

प्रो. अमरेश श्रीवास्तव, प्रो विभा कुमारी, प्रो. डीएन चतुर्वेदी, प्रो. अनिल पांडेय, प्रो. वीरेंद्र कुमार, प्रो. बागीश चंद्र झा, प्रो. अजीत झा, प्रो. नवीन वर्मा, प्रो. गोपाल साह, प्रो. नागेन्द्र चौधरी, महेंन्द्र मिश्र, अनिल चौधरी, डा. मनोज श्रीवास्तव, अंकित राज, उमेश प्रसाद, वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह, कुमार अवधेश, शंकर सिंह, उतराधिकारी संगठन के अध्यक्ष संजीव मिश्र व अन्य ने बताया कि संस्कृत शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष व सदस्य बनाये जाने में जिले की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।