Madhubani DM Reviews Tree Plantation Efforts Emphasizes Community Participation पौधरोपण अभियान को तेज गति से पूरा करें : डीएम, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani DM Reviews Tree Plantation Efforts Emphasizes Community Participation

पौधरोपण अभियान को तेज गति से पूरा करें : डीएम

मधुबनी में डीएम आनंद शर्मा ने वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनभागीदारी से वृक्षारोपण अभियान को तेज किया जाए। स्कूलों, खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थलों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीWed, 11 June 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
पौधरोपण अभियान को तेज गति से पूरा करें : डीएम

मधुबनी,विधि संवाददात। डीएम आनंद शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अब तक किए गए वृक्षारोपण के कार्यों, लक्ष्यों की प्राप्ति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे और तेज गति से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने स्कूलों, खेल मैदानों,नदियों के किनारे, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जीविका और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण का कार्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पौध रोपण के साथ साथ पौधों के रखरखाव और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 दिनों पर वृक्षारोपण कार्य की समीक्षा की जाएगी। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, डीआरडीए निर्देशक, डीपीआरओ परिमल कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला उद्यान पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।