Monsoon Arrives in Madhubani Heavy Rain Brings Relief from Heat तेज हवा के साथ हुई मानसून की पहली झमाझम बारिश, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMonsoon Arrives in Madhubani Heavy Rain Brings Relief from Heat

तेज हवा के साथ हुई मानसून की पहली झमाझम बारिश

मधुबनी में मंगलवार की शाम तेज हवा के साथ मानसून की पहली बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीWed, 18 June 2025 12:30 AM
share Share
Follow Us on
तेज हवा के साथ हुई मानसून की पहली झमाझम बारिश

मधुबनी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार की शाम तेज हवा के साथ मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ मेघ गर्जन और ठनका गिरने से चकदह और रामपट्टी सहित कई फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। बारिश से शहर की कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। महिला कालेज रोड, बिजली कालोनी, बी एन झा कालोनी, आदर्शनगर , रामजानकी कालोनी, चकदह, विद्यापतिनगर, रांटी सहित कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया। मौसम विभाग द्वारा 18 से 22 जून तक मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि 17 जून को बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश हो गया है।

अगले 48 घंटों में मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थियां बन रही है। जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 से 72 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इससे पिछले एक सप्ताह से हिट वेव से परेशान लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में 20 से 25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। जिले में मंगलवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह में छाया बादल, दोपहर बाद तेज धूप। दिनभर तेज पुरवा हवा से धूल उड़ रहे थे। मौसम विभाग द्वारा 18 से 22 जून तक मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि 17 जून के बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश हो गया है। अगले 48 घंटों में मानसून के विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थियां बन रही है। जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में अगले 48 से 72 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इससे पिछले एक सप्ताह से हिट वेव से परेशान लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में 20 से 25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। दूसरी ओर शहर में केनाल, नाला एवं पुलियों की सफाई कार्य पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में मानसून आने पर कई मोहल्लों में जलजमाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।