फरार आरोपित के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया
हरलाखी में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो फरार आरोपितों, सागर देवी और सुरेश मंडल, के घर इश्तेहार चिपकाए। यह मामला वर्ष 2012 का है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट या पुलिस के समक्ष समर्पण करने के लिए...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 1 May 2025 12:55 AM

हरलाखी। न्यायालय के आदेश पर हरलाखी थाना की पुलिस ने बुधवार को दो फरार नामजद आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया। आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी सागर देवी व सुरेश मंडल के रूप में हुई है। मामला वर्ष 2012 का है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने निर्धारित समय के अंदर कोर्ट अथवा पुलिस के समक्ष समर्पण करने को लेकर दोनो आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।