Shooting Incident Leaves 15-Year-Old Boy Injured in Jayanagar गोली लगने से युवक घायल,तफ्तीश में जुटी पुलिस, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsShooting Incident Leaves 15-Year-Old Boy Injured in Jayanagar

गोली लगने से युवक घायल,तफ्तीश में जुटी पुलिस

जयनगर थाना क्षेत्र के कुआढ़ कुवंर सिंह टोल में शुक्रवार को 15 वर्षीय निखिल कुमार सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसका इलाज मधुबनी के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। युवक के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 6 June 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
गोली लगने से युवक घायल,तफ्तीश में जुटी पुलिस

जयनगर। जयनगर थाना क्षेत्र के कुआढ़ कुवंर सिंह टोल में शुक्रवार को गोली लगने से एक नवयुवक घायल हो गया। जिसका इलाज मधुबनी के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घायल युवक निखिल कुमार सिंह(15 वर्ष) है। उसका पिता राकेश कुमार सिंह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। चर्चा है कि युवक को खुद गोली चलाने का प्रयास करने में लगी है या किसी ने मारा यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकता है। अस्पताल के चिकित्सक नागेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जयनगर के युवक के गोली लगने के बाद यहां भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस के संज्ञान में आने के बाद तफ्तीश जारी है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश किया जा रहा है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं आयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।