हादसे में 6 जख्मी तीन लोग रेफर
झंझारपुर में अलग-अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। अन्य चार...

झंझारपुर। झंझारपुर में अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया है। अन्य चार घायलों को इलाज के बाद सुधार आने पर छुट्टी दे दी गई। शनिवार की अहले सुबह भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नवटोली मोड़ के पास किसी वाहन से टकरा कर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। एक जख्मी की हालत गंभीर देख रेफर किया गया है।
दोनों घायलों में भैरवस्थान थाना के नवटोली गांव के ही 50 वर्षीय पवन मुखिया एवं 35 वर्षीय गोविंद मुखिया बताया गया है। इधर, झंझारपुर-मधेपुर पथ पर अनियंत्रित होकर एक बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें बाइक पर सवार लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी श्रीकांत चौधरी के पुत्र 30 वर्षीय महेश चौधरी एवं सज्जन चौधरी की पत्नी लक्ष्मी देवी घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जंहा दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं झंझारपुर के कन्हौली कट के पास एनएच 27 पर एक हादसा में बाइक सवार रुद्रपुर थाना के महरैल गांव के 70 वर्षीय कैलाश झा एवं 62 वर्षीय सुरेश झा घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के बाद अनुमंडलीय अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।