दुधैला में आपसी विवाद में चली गोली, एक जख्मी
दुधैला गांव में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के चलते जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चलाई, जिससे 23 वर्षीय अमित मंडल घायल हो गए। उन्हें दाहिने बांह में गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा...

लौकही,निज संवाददाता। अंधरामठ थाना के दुधैला गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के क्रम में एक पक्ष द्वारा गोली भी चलायी गई । जिसमें अमित मंडल 23 वर्ष जख्मी हो गया। उसके दाहिने बांह में गोली लगी है, उसका इलाज चल रहा है। यह जानकारी थानाध्यक्ष सदन राम ने दी। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से दो खाली खोखा भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में जख्मी के बयान पर शुक्रवार को गांव के आठ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें आरोप है कि उसके पिता का गांव में एक छोटी सी दुकान चलाती है।
संध्या काल के समय उसके दुकान पर एक ग्राहक सामान लेने के लिए आया था। इसी क्रम में गांव के विक्रम यादव, राधेश्याम कुमार एवं कमलेश यादव उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने कहा कि मेरे दुकान पर झंझट मत करो। वहां झगड़ा तत्काल शांत हो गया। फिर रात के समय अभियुक्त पक्ष उसके घर पर हमला बोल दिया और उनलोगों के साथ मारपीट करने लगे। इसी क्रम में गोली भी चला दिया। यह गोली उसके बांह में लगी। उसके परिजन उसे लौकही सीएचसी लाया जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कांड के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।