पारिवारिक विवाद में महिला की पीट पीट कर हत्या
चकिया के कोयला बेलवा पंचायत के बखरी गांव में सुनीता देवी की पारिवारिक विवाद में हत्या कर दी गई। पति शिवम कुमार को हिरासत में लिया गया है। सुनीता के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक चार साल का और दूसरा छह...

चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा पंचायत के बखरी गांव में एक महिला की मारपीट कर हत्या कर दी गई। मृतका उक्त गांव निवासी शिवम कुमार की पत्नी सुनीता देवी थी। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में महिला की बुरी तरह से मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के पति शिवम कुमार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिवार के बाकी सभी पुरुष व महिला सदस्य फरार बताये जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार महिला के कमरे में उसका शव पड़ा हुआ था। वहीं मृतका के दोनों बच्चे गांव के ही किसी व्यक्ति के यहां से मिला है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुनीता देवी की शादी शिवम के बड़े भाई अमरेंद्र कुमार ठाकुर से हुई थी। अमरेंद्र कुमार की 2020 में हत्या होने के बाद परिवार के लोगों ने उसके छोटे भाई शिवम से सुनीता की शादी करा दी। मृतका को दो बेटा हैं, जिसमें चार साल का रिषभ व दूसरा छः महीने रितिक है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी के जुबान पर एक ही बात थी कि छह माह के दूधमुहे बच्चे का पालन पोषण कौन करेगा। दोनों बच्चे को देख सभी लोगों के आंखों से आंसू निकल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरवन्दि कुमार ने बताया कि मृतका के पति शिवम कुमार को हिरासत में लिया गया है। आवेदन मिलने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।