Executive Engineer Arrested for Bribery in Motihari s Development Projects 179 करोड़ के कार्यो की देखरेख करते थे कार्यपालक अभियंता, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsExecutive Engineer Arrested for Bribery in Motihari s Development Projects

179 करोड़ के कार्यो की देखरेख करते थे कार्यपालक अभियंता

मोतिहारी में कार्यपालक अभियंता अजय कुमार की 179 करोड़ रुपये के विकास कार्य में घूस लेते हुए गिरफ्तारी हुई। उनके अधीन 50 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण और विधायकों को विकास के लिए निधि का भुगतान किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीWed, 30 April 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
179 करोड़ के कार्यो की देखरेख करते थे कार्यपालक अभियंता

मोतिहारी, हप्रि.। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल मोतिहारी वन (एलएईओ) के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के जम्मिे 179 करोड़ का नर्मिाण कार्य था। कार्यपालक अभियंता की अनुशंसा पर ही राशि का भुगतान होता था। एलएईओ वन मोतिहारी के अंदर छह विधान सभा व एक लोक सभा क्षेत्र है। विधायकों को एक साल में चार चार करोड़ की राशि क्षेत्र में विकास के लिए मिलती है। वहीं सांसद को एक साल में पांच करोड़ की राशि मिलती है। इसके अलावा कार्यपालक अभियंता को पचास पंचायत सरकार भवन भी बनवाने की जम्मिेवारी दी गयी थी। एक पंचायत सरकार भवन की प्राक्कलन राशि करीब तीन करोड़ रुपये है। सभी विकास कार्यो की राशि भुगतान का अंतिम अधिकारी कार्यपालक अभियंता ही थे। घूस की राशि का किस स्तर तक बंटवारा होता था इसकी भी जांच होगी।

निगरानी के हत्थे चढ़ने की सूचना मिलते ही कार्यालय के लोगों में दिखी बेचैनी

कार्यपालक अभियंता के घूस लेते गिरफ्तारी की सूचना कार्यालय को मिली तो कर्मचारी बेचैन हो गये। निगरानी की टीम कार्यालय में पहुंच कई कर्मचारियों से पूछताछ की। कर्मचारी भयभीत हो गये थे। पता नहीं किसके उपर गाज गिर जाये। कार्यपालक अभियंता के चैंबर में काम कर वाले कर्मचारी गायब थे। जो कर्मचारी थे वे कानाफुसी कर रहे थे। इसकी सूचना ठेकेदारों के बीच भी आग की तरह फैल गयी। कुछ ठेकेदार कार्यालय पहुंच कर्मचारियों से घटना की जानकारी ले रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।