Fire Destroys Property Worth 1 Lakh in Dhaka Cattle Casualty Reported सिकरहना : एक लाख की सम्पत्ति जली, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsFire Destroys Property Worth 1 Lakh in Dhaka Cattle Casualty Reported

सिकरहना : एक लाख की सम्पत्ति जली

ढाका के बड़हरवा सीवन गांव में प्रेमकांत झा की झोपड़ी में आग लगने से लगभग एक लाख रूपये की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में एक गाय भी झुलसकर मरी। आग का कारण मवेशी के पास रखा अलाव बताया गया है, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 4 April 2025 02:47 AM
share Share
Follow Us on
सिकरहना : एक लाख की सम्पत्ति जली

ढाका थानान्तर्गत बड़हरवा सीवन गांव निवासी प्रेमकांत झा के फुस की झोपड़ी में गुरूवार की रात्रि लगी आग में करीब एक लाख रूपये की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी। इस घटना में एक गाय भी झुलसकर मर गयी। आग लगने से घर में रखे फर्नीचर सहित मवेशी के चारा के लिए रखे भूसा भी जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण मवेशी के पास रखा हुआ अलाव बताया गया है। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। बाद में अनिशामक गाड़ी पहुंचकर आग को पूरी तरह से बुझाया। इसकी पुष्टि पंचायत समिति सदस्य विनोद पासवान ने की है। इसको लेकर थाना व सीओ को आवेदन देने की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।