Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsManoj Yadav Elected as Kesharia Block RJD President with Committee Formation
मनोज बने राजद के केसरिया प्रखंड अध्यक्ष
केसरिया प्रखंड में मनोज यादव को राजद अध्यक्ष पद पर निवार्चित किया गया। यह घोषणा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रामसकल यादव ने की। बैठक में जिला महासचिव अभय कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्ष का चयन...
Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 8 June 2025 12:58 AM

केसरिया। केसरिया प्रखंड राजद अध्यक्ष पद पर मनोज यादव मुखिया को निवार्चित किया गया है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रामसकल यादव ने विधिवत इसकी घोषणा की। जिला महासचिव अभय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड अध्यक्ष का चयन किया गया। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमे हातिम खान, बच्चू लाल यादव व बालिंदर पटेल को चयनित किया गया। मौके पर पंचायत अध्यक्ष चंदेश्वर राय, मुसाफिर राय, छोटेलाल सहनी, रशीद हुसैन, दीपक राम इत्यादि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।