Retired Soldier Dies in Hit-and-Run Accident in Araj Bihar अज्ञात स्कार्पियो की ठोकर से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsRetired Soldier Dies in Hit-and-Run Accident in Araj Bihar

अज्ञात स्कार्पियो की ठोकर से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत

अरेराज, बेतिया मुख्य मार्ग में मंगुरहा गांव के पास एक सेवानिवृत्त सैनिक विपिन मश्रिा (55) की अज्ञात स्कोर्पियो की ठोकर से मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल विपिन को अस्पताल ले...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीMon, 2 June 2025 11:56 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात स्कार्पियो की ठोकर से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत

अरेराज, निज प्रतिनिधि। अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग में गोवन्दिगंज थाना क्षेत्र के मंगुरहा गांव के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात स्कोर्पियो की ठोकर से एक सेवानिवृत्त सैनिक की मौत हो गयी। मृतक गोवन्दिगंज थाना क्षेत्र के मंगुरहा गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक विपिन मश्रिा(55) थे। मिली जानकारी के पास श्री मश्रिा रात का भोजन करने के बाद अपने घर से मुख्य सड़क तक टहलने लगे। टहलते टहलते वे अरेराज बेतिया मुख्यमार्ग को पार करने लगे। तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो से उन्हें ठोकर लग गयी। जिससे वे गंभीर रूप घायल हो गये। ठोकर लगने के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग निकला।

प्रत्यक्षदर्शी दौड़ कर उनके पास गये और परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए उन्हें पहाड़पुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल से उन्हें मोतिहारी के ही एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराये बिना उनका शव लेकर घर आ गये। शव को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों के साथ साथ पड़ोस के लोग भी दहाड़ मार मार कर रोने लगे। मृतक छह भाइयों में माझिल थे। जन्हिें दो पुत्र है। दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी है। गांव का माहौल भी गमगीन है। थानाध्यक्ष राजू कुमार मश्रिा ने मृतक के परिजनों से घटना से संबंधित आवेदन नहीं मिलने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।