दूसरी बार राजद जिलाध्यक्ष बने मनोज यादव
मोतिहारी में राजद जिलाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए बैठक हुई। पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार यादव ने...

मोतिहारी, मोतिहारी प्रतिनिधि। राजद जिलाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को पार्टी के चांदमारी स्थिति प्रधान कार्यालय में राजद डेलीगेट की एक बैठक हुई। जिला नर्विाचन पदाधिकारी पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में नर्विाचन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, प्रधान महासचिव व डेलीगेट ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक नर्विाचन पदाधिकारी नंदू यादव ने किया। नामांकन के लिए नर्धिारित समयावधि के दौरान पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष पद हेतु एक मात्र उम्मीदवार कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। नर्धिारित समयावधि के बाद आम सहमति से मनोज कुमार यादव को जिला नर्विाचि पदाधिकारी केदारनाथ प्रसाद गुप्ता व सहायक नर्विाचि पदाधिकारी नंदू यादव ने नर्विाचित घोषित करते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किया।
इस तरह कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार यादव लगातार दूसरी बार राजद जिलाध्यक्ष नर्विाचित हुए। वहीं जिला प्रधान महासचिव के पद पर भी लगातार दूसरी बार सुरेश सहनी नर्विाचित घोषित किए गए। जिलाध्यक्ष नर्विाचन प्रक्रिया पूरी उन्होंने के बाद जिला डेलीगेट एवं नवनर्विाचित जिलाध्यक्ष के द्वारा 31 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। वहीं विधानसभा स्तर पर राज्य डेलीगेट का चयन किया गया। इस मौके पर नवनर्विाचित जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि मोतिहारी लोकसभा के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन का खात्मा हो जाएगा। बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तथा तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। मौके पर मेयर प्रीति कुमारी, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, अरुण कुशवाहा, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, लालबाबू खान, पूनम देवी, इनामुल हक, नूरुल होंदा, अवनीश यादव, मुनिलाल यादव, लखींद्र यादव, राजू पांडेय, गणेश माझी, नागेंद्र राम, माधव मधुकर, असरार आलम, बदरुल हक, मनोज यादव, राहुल केदार सिंह, हसीब राजा, जितेंदर प्रसाद, कृष्णा दास, मुन्ना राम, लालबाबू यादव व शौकीलाल सहनी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।