झाझरा के युवक की गुजरात में दीवार से गिरकर मौत
झाझरा के मजदूर सत्येन्द्र कुमार की गुजरात में 45 फीट ऊंची दीवार से गिरने के बाद मौत हो गई। वह पिछले एक वर्ष से मोरवी में काम कर रहा था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मां और परिवार को इस घटना...

बनकटवा। प्रखंड क्षेत्र के झाझरा के एक मजदूर की मौत गुजरात में हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामा साह का 19 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र कुमार है एक वर्ष से गुजरात के मोरवी में काम करता था। 15 दिन पहले कार्य करने के दौरान 45 फीट ऊंची दीवार से गिरने से वह घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि सत्येंन्द्र का चचेरा भाई भी साथ रहता था। जब वह दीवार से गिरा था तो उसे इलाज के लिए गुजरात के एक हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर से उसकी मां अनिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दादा पहलाद साह ने बताया कि दो भाई व दो बहन में तीसरे नंबर पर था। परिवार के दयनीय स्थिति के कारण वह मजदूरी करने गया था। सरपंच रामाधार साह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को कम्पनी द्वारा झझरा गांव भेजा गया है। कंपनी की ओर से मुआवजा राशि के लिए परिजन को 15 दिन बाद गुजरात बुलाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।