अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत
मोतिहारी में एनएच 28 ए पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डब्लू कुमार (25) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर घर लौट रहा था। घटना के बाद परिजनों ने...
मोतिहारी, निसं। एनएच 28 ए पर छतौनी थाना क्षेत्र के चंडी माई स्थान के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। इससे पैदल जा रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरहां वार्ड संख्या 4 निवासी बासुदेव प्रसाद के पुत्र डब्लू कुमार (25) के रूप में हुई है। वह मोतिहारी में मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान घटना हुई। घटना की सूचना पर पहुंचे आसपास के लोग सहित अन्य आक्रोशित हो उठे। छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बताया जाता है कि डब्लू चार भाईयों में दूसरा था। वह शहर में मजदूरी करता था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। शनिवार को डब्लू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कई एंबुलेंस व शादी वाली गाड़ियां जाम में फंसी रहीं।
आक्रोशितों ने तीन घंटे से अधिक समय तक किया सड़क जाम
आक्रोशितों ने मोतिहारी-बेतिया पथ को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। इससे पांच किमी से अधिक दूरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। आक्रोशित मृतक के परिजनों तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सूचना पर वरीय अधिकारी सहित कई थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। एएसपी सह सदर डीएसपी शिवम धाकड़, सदर अंचल सीओ संध्या कुमारी, छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार, नगर थाना के दारोगा प्रमोद कुमार सहित भारी संख्या में अधिकारी व जवान मौजूद थे। आक्रोशित अपनी मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दे रहे थे। बाद में एएसपी के आश्वासन के बाद आक्रोशित शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
एसपी ने दिया एफआईआर का नर्दिेश
एसपी स्वर्ण प्रभात ने सड़क जाम करने वालों में शामिल असामाजिक तत्वों पर एफआईआर का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि छतौनी थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने घंटों रोड जाम कर रखा था। नेशनल हाइवे पर कई एम्बुलेंस फंसी रही। अनावश्यक लोग देर रात्रि तक फंसे रहे। जिनका घटना से कोई लेना देना नहीं था। पीड़ित परिवार को उकसा कर रोड जाम करवाने वालों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिंहित कर जेल भेजने का आदेश दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।