Eid-ul-Azha Celebrations in Jamalpur Community Unity and Peace Prayers मुंगेर : त्याग और बलिदान की रोशनी से दुनिया में जल रहा है इंसानियत का दीया, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsEid-ul-Azha Celebrations in Jamalpur Community Unity and Peace Prayers

मुंगेर : त्याग और बलिदान की रोशनी से दुनिया में जल रहा है इंसानियत का दीया

जमालपुर में मुस्लिम भाईयों ने ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया। ईदगाह में इमाम मो. मोजाहिद और वलीपुर मस्जिद में इमाम मो. फैयाज आलम ने नमाज अदा करवाई। उन्होंने त्याग, बलिदान और धर्म की रक्षा की बात...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 8 June 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर : त्याग और बलिदान की रोशनी से दुनिया में जल रहा है इंसानियत का दीया

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुस्लिम भाईयों ने शनिवार को ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ मनाया। जमालपुर के ईदगाह मैदान में सदर बाजार मस्जिद के इमाम मो. मोजाहिद ने सुबह 7 बजे की जगह 7.30 बजे नमाज पढ़ायी, जबकि वलीपुर मस्जिद में इमाम मो. फैयाज आलम रशिदी के नेतृत्व में सुबह 6.30 की जगह 6.45 बजे नमाज अदा की गई। इससे पूर्व ईदगाह में तकरीर करते हुए इमाम मो. मोजाहिद ने कहा खुदा से बेपनाह मोहब्बत करने का हक दुनिया के हर इंसान को है। अपनी बेपनाह मौहब्बत का इजहारें बयां खुदा की हुक्मों पर चलने से ही होता है। बकरीद इसी मोहब्बत का एक तोहफा है, जिसके जरिये बंदे न सिर्फ सबाब कमाते है, बल्कि अपनी इबादत पर भी खड़े उतरते है।

उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग और बलिदान का दिन है। इसी जज्बे से जहां बंदे खुदा को रजा करने में सफल होते है, वहीं इस रोशनी से ही विश्व में इंसानियत का दीप जलता है। वलीपुर मस्जिद में इमाम फैयाज आलम ने कहा कि विभिन्न धर्मालंबियों के बीच भाईचारगी, प्रेम, और शांति की डोर ईद और बकरीद होती है। बकरीद मनाना धर्म की रक्षा भी है। हमें इसी जज्बे को कायम रखकर खुदा के हुक्मों पर पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने आसपास व रिश्तेदारों का भी पर्व पर ख्याल रखें। यह जरूरी नहीं है कि गरीब और निर्धन लोग बकरीद में बकरा की कुर्बानी दें। लेकिन जो समृद्ध हैं, उसपर यह सुन्नत है। मुस्लिम भाईयों ने बकरीद की नमाज के दौरान अमन व चैन की दुआ मांगी। मौके पर आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ राजेश कुमार, नगर परिषद जमालपुर की मुख्य पार्षद पार्वती देवी सहित अन्य मौजूद रहे। ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज के बाद सार्वजनिक स्थल पर वक्फ संशोधन बिल के विरोध में मुस्लिम भाईयों ने हुंकार भरी, तथा आगामी 29 जून को पटना के गांधी मैदान में इमारत शरीफ पटना की ओर से आयोजित होने वाली महारैली शरीक होने की अपील की गयी। यह एलान सदर बाजार के इमाम मो. मोजाहिद ने की। ईदगाह व वलीपुर मस्जिद में नमाज खत्म होते ही बच्चे व नौजवानों ने खुशी का इजहार किया। वहीं विभिन्न धर्मालंबियों के प्रतिनिधियों ने भी गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। हर चौक-चौराहों व ईदगाह व वलीपुर मस्जिद के पास पुलिस-प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।