Khargpur Bar Association Elections Held Peacefully New Leaders Elected मनोरंजन प्रसाद सिन्हा अध्यक्ष, सकलदेव महासचिव और मृत्युंजय मिश्रा कोषाध्यक्ष निर्वाचित, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsKhargpur Bar Association Elections Held Peacefully New Leaders Elected

मनोरंजन प्रसाद सिन्हा अध्यक्ष, सकलदेव महासचिव और मृत्युंजय मिश्रा कोषाध्यक्ष निर्वाचित

खड़गपुर में विधिज्ञ संघ का चुनाव शांति से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, महासचिव पद पर सकलदेव कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर मृत्युंजय मिश्रा निर्वाचित हुए। कुल 85 अधिवक्ताओं में से 76 ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 30 April 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
मनोरंजन प्रसाद सिन्हा अध्यक्ष, सकलदेव महासचिव और मृत्युंजय मिश्रा कोषाध्यक्ष निर्वाचित

हवेली खड़गपुर, एसं/निसं मंगलवार को विधिज्ञ संघ खड़गपुर का चुनाव अनुमंडल कार्यालय के विधिज्ञ संघ के सभागार में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी के रूप में अधिवक्ता नरेश प्रसाद तांती, सहायक चुनाव अधिकारी तेज नारायण सिन्हा, त्रिसदस्यीय कमेटी के सदस्य अपर्णेश कुमार सिन्हा, रामदुलार सिंह और सच्चिदानंद सिंह प्रोजेक्टिंग ऑफिसर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। विधिज्ञ संघ के चुनाव में कुल 85 अधिवक्ताओं में 76 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव में अध्यक्ष पद से मनोरंजन प्रसाद सिन्हा निर्वाचित हुए। उन्हें 54 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी प्रसाद यादव को 38 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर सकलदेव कुमार निर्वाचित हुए। उन्हें 35 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश साह से 13 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर मृत्युंजय मिश्रा निर्वाचित हुए। उन्होंने 44 मत प्राप्त किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामनाथ पंडित को 13 मत से पराजित किया। विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के निर्वाचित होने पर समर्थकों ने फूल माला और गुलाल लगाकर जीत की बधाई के साथ खुशी का इजहार किया। इस मौके पर गणेश तांती, चौबे कुमार, जयप्रकाश साह, राजेंद्र चौधरी, जनार्दन वर्मा, तेज नारायण सिन्हा, हरे कृष्णा पासवान, अमरदीप लाल मंडल, प्रमोद कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, अमरदीप कुमार अमर, मुकेश ठाकुर, संजय कुमार सुमन, सकलदेव कुमार यादव, पद्माकर कुमार वर्मा, शशि भूषण गुप्ता, रामखेलावन रविदास, नारायण कुमार, श्याम कुमार सिन्हा, वरुण कुमार यादव, रिया कुमारी और प्रिया भारती, अधिवक्ता लिपिक विश्वनाथ झा, राजेंद्र प्रसाद बिंद, टंकक आशीष कुमार सिन्हा, प्रशांत शेखर उर्फ गोलू, शैलेश कुमार आदि समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।