Severe Heat Wave Continues in Munger Temperature Hits 41 C मुंगेर में सोमवार को भी जारी रहा लू का कहर, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSevere Heat Wave Continues in Munger Temperature Hits 41 C

मुंगेर में सोमवार को भी जारी रहा लू का कहर

मुंगेर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। तापमान 29 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हल्के बादलों के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 13 May 2025 02:53 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर में सोमवार को भी जारी रहा लू का कहर

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। तापमान न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होता दिखा। सुबह हल्के बादलों ने थोड़ी राहत की उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, आसमान पूरी तरह साफ हो गया और धूप ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते शहर तेज धूप और गर्म पछिया हवाओं की चपेट में आ गया। 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हल्की पछिया हवा ने तपिश को और अधिक बढ़ा दिया, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।

सड़कों पर आवाजाही कम रही और बाजारों में भीड़ में स्पष्ट कमी देखी गई। दुकानदारों का कहना था कि, तेज धूप के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं, शाम में एक बार फिर हल्के बादल छा गए, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है और न ही वर्षा के आसार हैं। मुंगेर वासी फिलहाल तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस से जूझ रहे हैं तथा आने वाले दिनों में भी इससे राहत की उम्मीद कम है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। वहीं, आज भी मुंगेर के मौसम में कोई परिवर्तन के आसार नहीं हैं। तापमान के भी अपरिवर्तित रहने और हल्की पछिया हवा के चलने की संभावना है। हवा की अधिकतम गति 6 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कहते हैं वैज्ञानिक: मुंगेर में अभी लू का दौड़ चल रहा है। इसके अगले कुछ दिनों तक चलने की संभावना है। वैसे इस बार मानसून के कुछ पहले आने की संभावना है। जब तक मुंगेर में मानसून का प्रवेश नहीं हो जाता है, तब तक लोगों को गर्मी एवं तेज धूप से विशेष राहत मिलने की संभावना नहीं है। बीच में यदि मौसम ने अचानक करवट लिया तो कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल लोगों को तेज धूप एवं गर्मी से बचने की जरूरत है। -मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, मुंगेर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।