हाई मास्ट लाइट से जगमग होंगी नगर की सड़कें, 11 स्थानों पर लगाए जाएंगे
तारापुर नगर पंचायत की सड़कों को हाई मास्ट लाइट से रोशन किया जाएगा। नगर के 11 स्थलों पर लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है, जिसमें पहले चरण में सात प्रमुख स्थानों पर लाइटें लगाई जाएंगी। यह निर्णय 17...

तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर नगर पंचायत की सड़कें हाई मास्ट लाइट से जगमग होगी। नगर के 11 स्थानों में हाई मास्ट लाइट लगाने कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में सात स्थानों पर लाइट लगाई जाएगी। 17 अक्टूबर 2023 को नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक में हाई मास्क लाइट लगाने का निर्णय लिया गया था। तारापुर नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में सात प्रमुख स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें उल्टा नाथ महादेव मंदिर चौक, प्रखंड परिसर गांधी प्रतिमा के पास, मनोकामना स्थान पुरानी बाजार, धौनी दुर्गा स्थान, प्रवीण साह के मील के पास, गाजीपुर ईदगाह मैदान तथा अस्पताल रोड में हाई मास्क लाइट लगाए जाएंगे।
साथ ही मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत नगर के चार और स्थानों गोगाचक, तिलडीहा पुल के समीप, पुरानी बस स्टैंड तथा कॉलेज मैदान में भी हाई मास्क लाइट लगाए जाएंगे। नगर प्रबंधक ने बताया कि आने वाले समय में और भी कार्य कर तारापुर को आदर्श शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।