Tribute to Heera Lal Mali A Beacon of Education and Social Welfare राष्ट्रीय अणुव्रत शिक्षक संसद संस्थान के पूर्व महासचिव हीरा लाल माली के निधन पर शोक, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTribute to Heera Lal Mali A Beacon of Education and Social Welfare

राष्ट्रीय अणुव्रत शिक्षक संसद संस्थान के पूर्व महासचिव हीरा लाल माली के निधन पर शोक

मुंगेर के अणुव्रत शिक्षक संसद संस्थान के जिला संयोजक सुरेश मालाकार ने पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्व हीरा लाल माली के निधन पर शोक व्यक्त किया। माली जी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 18 June 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय अणुव्रत शिक्षक संसद संस्थान के पूर्व महासचिव हीरा लाल माली के निधन पर शोक

मुंगेर, संवाददाता। राष्ट्रीय अणुव्रत शिक्षक संसद संस्थान शाखा, मुंगेर के जिला संयोजक सह अणुव्रत प्रशिक्षण प्रशिक्षक सुरेश मालाकार ने संस्थान के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अणुव्रती स्व हीरा लाल माली के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, स्व माली जी राजस्थान में शिक्षा पदाधिकारी के रूप में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे। उन्होंने देशभर के लाखों शिक्षकों एवं छात्रों को राष्ट्रीय अणुव्रत शिक्षक संसद संस्थान से जोड़ते हुए विद्यालयों में नैतिक शिक्षा, चरित्र निर्माण और व्यसनमुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। स्व माली जी देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में हमेशा प्रेरक भूमिका निभाते रहे।

उन्हें सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही श्री मालाकार ने कहा कि, हीरा लाल माली जी का निधन संस्थान एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।