Women Empowerment Dialogue Program in Khargpur Government Schemes and Personal Experiences Shared बरूई और कौड़िया में जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से महिला संवाद का आयोजन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWomen Empowerment Dialogue Program in Khargpur Government Schemes and Personal Experiences Shared

बरूई और कौड़िया में जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से महिला संवाद का आयोजन

हवेली खड़गपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं को सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कई महिलाएं अपने अनुभव, समस्याएं और सुझाव साझा की। राज्य सरकार की योजनाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 9 June 2025 03:22 AM
share Share
Follow Us on
बरूई और कौड़िया में जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से महिला संवाद का आयोजन

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के बरूई स्थित प्रगति जीविका महिला ग्राम संगठन तथा कौड़िया स्थित रचना जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ उनके सुझाव दिए गए। इस कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी और गैर-जीविका की बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लये। कार्यक्रम में महिलाओं से उनके व्यक्तिगत अनुभव, समस्याएं, सुझाव एवं सरकार से अपेक्षाएं संकलित की गई। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो-विजुअल माध्यम से दी गई।

साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लीफलेट्स के माध्यम से भी उपलब्ध कराई गई, जिसे महिलाएं पढ़कर लाभ उठा रही हैं। कार्यक्रम में महिलाओं के नाम मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी सभी महिलाओं को पढ़ने के लिए उपलब्ध कराया गया। महिला संवाद में सुमन कुमारी नल-जल योजना, प्रीति देवी ने जीविका परियोजना से जीवन में परिवर्तन, रीता देवी ने सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभ, बबीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, गीता देवी ने कन्या उत्थान योजना से लाभ, सरिता देवी ने साइकिल योजना से सुविधा के अतिरिक्त महिलाओं ने अपनी कई मांगें भी दर्ज कराया। बरूई में कोल्ड स्टोरेज, बच्चों के लिए पार्क, हर पंचायत में उच्च विद्यालय एवं पुस्तकालय, आवास योजना में पूरी पारदर्शिता, नल जल योजना की समुचित व्यवस्था आदि की जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक अनुराग कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रभाकर कुमार, विशाल कुमार, सुमन कुमारी, डॉली कुमारी, सुनीता कुमारी और गीता कुमारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।