World Environment Day 25 000 Trees Planted in Jamalpur मालदा मंडल के जमालपुर सहित 15 स्टेशनों पर 25 हजार पौधरोपण: डीआरएम, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsWorld Environment Day 25 000 Trees Planted in Jamalpur

मालदा मंडल के जमालपुर सहित 15 स्टेशनों पर 25 हजार पौधरोपण: डीआरएम

जमालपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेल और सिविल एरिया में 25,000 पौधों का रोपण किया गया। विभिन्न स्थानों पर 3,250 पौधे और मुंगेर रेलवे स्टेशन पर 1,000 पौधे लगाए गए। इसके अलावा, जमालपुर कॉलेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 7 June 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
मालदा मंडल के जमालपुर सहित 15 स्टेशनों पर 25 हजार पौधरोपण: डीआरएम

जमालपुर। निज प्रतिनिधि विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर रेल सहित सिविल एरिया में पौधरोपण कार्यक्रम समारोहपूर्वक किया गया। जमालपुर कार्यशाला, दौलतपुर माल साइडिंग व अकरा नगर स्टेशन पर कुल 3,250 पौधरोपण किया। मुंगेर रेलवे स्टेशन पर 1,000 पौधे स्थानीय ‘मुंगेर सेवा मंच के सहयोग से लगाए गए, जिसने स्टेशन गार्डन के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली है। इस तरह कुल 25 हजार पौधों का रोपण कार्य किया गया। मौके पर पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन मालदा की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गतिशक्ति आरवी नागरले, वरिष्ठ शाखा अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं सहित रेलकर्मी मौजूद थे। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमालपुर कॉलेज के आयाम स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट के माध्यम से प्रमुख नीतीश कुमार की अगुवाई में कॉलेज कैंपस में करीब 11 पौधारोपण किया गया।

मौके पर कॉलेज अध्यक्ष राज कुमार चौधरी, कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कॉलेज सचिव इस्मिकी राज, कुणाल राज,अंकुश कुमार,आलोक कुमार,अनिकेत कुमार,दिव्या ,रिया सहित अन्य मौजूद थे। इधर, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जमालपुर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम समारोहपूर्वक किया गया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जमालपुर में भारत स्काउट एवं गाईड के बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर एवं अपने आस-पास के वातावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया तथा कई सारी गतिविधियां में पौधरोपण, पौधों में पानी डालना एवं पेंटिंग के माध्यम से विभिन्न गतिविधि आयोजित कर जागरूक किया। मौके पर विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार, वरिष्ठ शिक्षक रूपेश रोशन, विपिन कुमार सिन्हा एवं सत्यव्रत भास्कर सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।