Congress Launches Registration Drive for My Sister s Honor Scheme in Muzaffarpur माई बहिन मान योजना को लेकर योगिया मठ में चलाया अभियान, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCongress Launches Registration Drive for My Sister s Honor Scheme in Muzaffarpur

माई बहिन मान योजना को लेकर योगिया मठ में चलाया अभियान

मुजफ्फरपुर में कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना के लिए पंजीकरण अभियान चलाया। योगियामठ मोहल्ले में एक सौ से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं में उत्साह है और वे पंजीकरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 18 June 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
माई बहिन मान योजना को लेकर योगिया मठ में चलाया अभियान

मुजफ्फरपुर। कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना को लेकर बुधवार को सघन पंजीकरण अभियान चलाया। इस दौरान शहर के वार्ड-11 के योगियामठ मोहल्ले में एक सौ से अधिक महिलाओं का पंजीकरण किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि कांग्रेस के इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। वे घरों से निकलकर बड़ी संख्या में पंजीकरण करवा रही हैं। उनको विश्वास है कि जिस तरह झारखंड, हिमाचल प्रेदश, तेलंगाना और कर्नाटक में जरूरतमंद महिलाओं को कांग्रेस सरकार मदद दे रही, उसी तरह बिहार में सरकार बदलने पर पार्टी महिलाओं की मदद करेगी। कहा कि योजना का पंजीकरण अभियान जिले के सभी प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता जोर-शोर से चला रहे हैं।

मौके पर विधायक विजेन्द्र चौधरी, अजय चौधरी, सुनील कुमार सिंह, प्रद्युम्न राय, निशारुद्दीन छोटे, गणेश राम, मीरा देवी, रौशन आरा, विनोद चौधरी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।