Violence Investigation at Jama Masjid 92 Arrested Crime Scene Reconstruction Conducted संभल हिंसा: क्राइम सीन का हुआ पुनर्निर्माण, वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ी साजिश की पुष्टि, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsViolence Investigation at Jama Masjid 92 Arrested Crime Scene Reconstruction Conducted

संभल हिंसा: क्राइम सीन का हुआ पुनर्निर्माण, वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ी साजिश की पुष्टि

Sambhal News - 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में हुई हिंसा की जांच के लिए पुलिस ने क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन कराया। इस दौरान 92 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से देशी-विदेशी असलहे बरामद हुए। जांच में...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 19 June 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
संभल हिंसा: क्राइम सीन का हुआ पुनर्निर्माण, वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ी साजिश की पुष्टि

24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच को पुख्ता और निष्पक्ष बनाने के लिए क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन भी कराया। जिसके जरिए हिंसा की साजिश और उससे जुड़े तथ्यों को वैज्ञानिक ढंग से परखा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से देशी और विदेशी असलहे बरामद हुए। पुलिस ने इन असलहों की जांच घटनास्थल से मिले खोखा कारतूसों से कराई। यह परीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराया गया, जिसने कई अहम साक्ष्यों की पुष्टि की। मृतकों और घायलों के मामलों में मेडिकोलीगल विशेषज्ञों से राय ली गई, वहीं आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग के विश्लेषण के लिए बैलेस्टिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट भी मंगाई गई।

इन वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि हिंसा पूरी तरह से सुनियोजित थी और इसका संचालन संगठित रूप से किया गया। 92 आरोपी अब तक भेजे जा चुके जेल पुलिस ने अब तक 92 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि कई अहम आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।