जमीन विवाद में मारी कुल्हाड़ी, युवक नाजुक
Jhansi News - झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक युवक पर उसके परिवार के सदस्यों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को गांव चुरारा मं जमीन को लेकर परिवार में ही हुए विवाद में कुछ लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव चुरारा निवासी मुकेश कुमार का जमीनी को लेकर परिवार में ही विवाद चल रहा है। बुधवार को वह रिक्शा से सामान लेकर अपने घर जा रहा था। तभी दौरान परिवार के ही कुछ लोग एक राय होकर आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे।
जिसका उसने विरोध किया। तभी तैश में आकर किसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास से लोग मदद को दौड़े। जिससे पीटने वाले धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं उसके परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया की चाची-भतीजे आपस में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। चाचा और भतीजे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की तहरीर पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।