कसमार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प
कसमार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत बनाने का लिया संकल्पकसमार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत बनाने का लिया संकल्पकसमार में भाजपा कार्यक

भारतीय जनता पार्टी कसमार प्रखंड कमिटी की ओर से बुधवार को विकसित भारत 2047 का संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य सुरेंद्र राज ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विकसित भारत 2047 का संकल्प दिलाया। इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संविधान के तहत मताधिकार का प्रयोग करने व दूसरे को प्रेरित करने, आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने व सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने, जाति, धर्म, भाषा, लिंग व क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बढ़ावा देने के साथ-साथ अन्य बिंदुओं की संकल्प दिलाई गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि कसमार भाजपा प्रखंड कमेटी द्वारा 24 व 25 जून को प्रखंड कार्यालय के समीप धरना कार्यक्रम के साथ एक दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, परमेश्वर नायक, तुलसीदास जायसवाल, अंशीत जायसवाल, भवानी मुखर्जी, अशोक कुमार महतो, अजय महतो, वीणा देवी, सुरेश कालिंदी, आनंद महतो, कैलाश महतो, चंचला देवी, सुदामा महतो, अजय ठाकुर, अजय पाल, बजरंगी प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, रितेश तिवारी, भोला स्वर्णकार, राजेंद्र महतो, अशोक महतो, राजकुमार महतो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।