Government Disburses Dress Allowance for Students in Bihar Schools Based on Attendance कक्षा एक के सभी तो 2 से 8 के बच्चों को 75% उपस्थिति पर मिलेगी पोशाक राशि, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsGovernment Disburses Dress Allowance for Students in Bihar Schools Based on Attendance

कक्षा एक के सभी तो 2 से 8 के बच्चों को 75% उपस्थिति पर मिलेगी पोशाक राशि

मुजफ्फरपुर में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के सभी नामांकित बच्चों को पोशाक राशि जारी की है। कक्षा 2 से 8 के बच्चों को 75 फीसदी उपस्थिति के आधार पर राशि मिलेगी। कुल 1 अरब 45 करोड़ की राशि स्वीकृत की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 10 May 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
कक्षा एक के सभी तो 2 से 8 के बच्चों को 75% उपस्थिति पर मिलेगी पोशाक राशि

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कक्षा एक के सभी नामांकित बच्चों को वहीं कक्षा 2 से 8 के बच्चों को 75 फीसदी उपस्थिति पर पोशाक राशि मिलेगी। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए पोशाक राशि जारी कर दी है। सितंबर 2024 तक की 75 फीसदी उपस्थिति के आधार पर ही बच्चों के बीच राशि का वितरण किया जाएगा। सभी जिलों को इसको लेकर निर्देश दिया गया है। सूबे में पोशाक राशि के लिए एक अरब 45 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गई है। सभी कोटि के छात्र-छात्राओं को राशि दी जानी है। शिक्षा विभाग के अवर सचिव सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा के द्वारा इस राशि की निकासी की जाएगी।

छात्र-छात्राओं की संख्या और निर्धारित दर के अनुरूप पात्र लाभुकों के खाते में राशि हंस्तारित की जाएगी। सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में सभी कोटि की छात्राओं की संख्या : -वर्ग 3 से 5 तक में : 1920475 -वर्ग छह से आठ तक में : 1676966 गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में सभी कोटि की छात्राएं: -वर्ग एक से 2 : 32695 -वर्ग 3-5 में : 36434 -वर्ग छह से आठ में : 42856 सरकारी स्कूल में एपीएल छात्रों की संख्या : एक से 2 में : 329233 3-5 में : 346155 छह से आठ में : 277152

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।