2.18 करोड़ की लागत से अनूपशहर में तैयार हुआ बस अड्डा
Bulandsehar News - धार्मिक नगरी अनूपशहर में नया बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है, जिसमें 2.18 करोड़ रुपये की लागत आई है। परिवहन निगम अधिकारियों ने हैंडओवर के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है। यह बस अड्डा आसपास के सैकड़ों...

धार्मिक नगरी अनूपशहर में रोडवेज का नया बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है। इस बस अड्डे के बनने में करीब 2.18 करोड़ की लागत आई है। अब परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस बस अड्डे को हैंडओवर करने के लिए मुख्यालय को पत्राचार किया है। इसी माह परिवहन निगम के अधिकारियों को यह बस अड्डा हैंडओवर होने की उम्मीद है। बस अड्डे के बनने से सैकड़ों गांवों के लोगों को सुगम सफर की राहत आसान होगी। बुलंदशहर जिले में तीन डिपो हैं। जिसमें खुर्जा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर है। तीनों ही डिपो में दो सौ से अधिक बसों का बेड़ा है।
बुलंदशहर डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों में भी बस संचालित होती है। अनूपशहर जिले से पतित पावनी गंगा निकल रही है। इसलिए इस स्थान पर पूर्णिमा और अमावस्या के समय पर दूर-दराज के श्रद्धालु गंगा स्नान करने के साथ-साथ दान-पुण्य करने के लिए आते हैं। इसलिए पिछले काफी समय से अनूपशहर में बस अड्डा बनवाने की कवायद चल रही थी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि अनूपशहर में बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है। इसके बनने में करीब 2.18 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि अभी तक यह बस अड्डा परिवहन निगम के अधिकारियों के हैंडओवर नहीं हुआ है। हैंडओवर की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से होनी है। इसलिए मुख्यालय के अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि इसी माह यह बस अड्डा हैंडओवर हो जाएगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि अनूपशहर बस अड्डे के बनने से आसपास के सैकड़ों गांव के लोगों को बेहतर सफर मिलेगा। क्योंकि बस अड्डा बनने के बाद से यहां पर रात के समय बसों को खड़ा किया जा सकेगा। यह बसें सुबह होते ही विभिन्न मार्ग की तरफ निकलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।