नीतीश सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव : डॉ. सुनील
मुजफ्फरपुर में जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ ने कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। डॉ. सुनील कुमार ने नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को पार्टी की बेहतरी के टिप्स दिए। उन्होंने नीतीश सरकार की शिक्षा...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ ने बुधवार को नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में कार्यशाला सह सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों व जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव को पार्टी की बेहतरी के टिप्स दिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. कुमार ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नीतीश सरकार में नई ऊंचाई मिली है। मेडिकल कॉलेज से लेकर अन्य तकनीकी संस्थानों का जाल प्रदेश से लेकर जिला मुख्यालयों तक बिछाया गया है। चाणक्या लॉ कॉलेज, आर्यभट्ट तकनीकी विश्वविद्यालय, नालंदा विवि के अलावा तीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना हमारी सरकार की विशिष्ट उपलब्धियों में रही है।
अब उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को पलायन करने की जरूरत नहीं है। महिला शिक्षा की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। कहा कि जदयू की विचारधारा अन्य पार्टियों से काफी अलग है। हम समावेशी विकास के साथ सभी को लेकर आगे बढ़ने वाले लोग हैं। विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पैसा और टिकट का प्रलोभन देकर रैली करने वाले लोगों का विकास के सामने चुनाव में टिकना मुश्किल होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने की। मौके पर रमेश कुमार ओझा, अनुपम कुमार, रामेश्वर सहनी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, शिशिर कुमार नीरज, वीरेंद्र कुमार सिंह, शंभू शरण ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, विक्रांत विक्की, नीलमणि पासवान, अवध बिहारी ठाकुर, रामकलेवर प्रसाद यादव, हर्षवर्धन ठाकुर, मीना झा, शोभा भवानी, डॉली मित्तल आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।