Burglary in Munger Thieves Steal 2 5 Lakh Cash and Jewelry Worth Over 6 Lakh बंद घर का ताला तोड़ ढाई लाख नगद व लाखों के जेवरात चुरा ले गए चोर, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBurglary in Munger Thieves Steal 2 5 Lakh Cash and Jewelry Worth Over 6 Lakh

बंद घर का ताला तोड़ ढाई लाख नगद व लाखों के जेवरात चुरा ले गए चोर

मुंगेर के लालदरवाजा निवासी अशोक कुमार सिन्हा के बंद घर में चोरों ने 2.50 लाख रुपये नकद और छह लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। गृहस्वामी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 19 June 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
बंद घर का ताला तोड़ ढाई लाख नगद व लाखों के जेवरात चुरा ले गए चोर

मुंगेर, निज संवाददाता। कोतवाली थानान्तर्गत लालदरवाजा निवासी अशोक कुमार सिन्हा के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने 2.50 लाख रुपए नगद के अलावा छह लाख से अधिक मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलने पर मुंगेर पहुंचे गृहस्वामी ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार सिन्हा 16 जून को घर बंद कर अपनी बहन के घर पटना गए थे। उसी रात चोर घर के मुख्य गेट का ताला काट कर घर के सभी आलमीरा का लॉकर तोड़कर 2.50 लाख नगद और करीब 6 लाख के जेवरात की चोरी कर ली।

जेवरात में उसकी पत्नी के सोने का नथिया, टीका, पांच जोड़ा कानवाली, आठ अंगुठी. गला का नेकलेस के अलावा चांदी का चार जोड़ा पायल, कमरघानी, बिछिया व अन्य जेवरात शामिल है। 17 जून को पड़ोसी के द्वारा घर में चोरी की सूचना मिली। 17 जून की देर शाम वह घर पहुंचे तो घर का सारा सामान अस्त व्यस्त दिखा। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। शीघ्र ही चोरी मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।