Uday Singh Criticizes Government at Jan Suraj Party Event in Bhawanipur जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भवानीपुर में स्वागत, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsUday Singh Criticizes Government at Jan Suraj Party Event in Bhawanipur

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भवानीपुर में स्वागत

भवानीपुर नगर पंचायत में जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कई दलों के कार्यकर्ताओं ने जन सुराज की सदस्यता ली। उदय सिंह ने वर्तमान सरकार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 19 June 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भवानीपुर में स्वागत

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत स्थित सार्वजनिक राम जानकी ठाकुरबाड़ी प्रांगण में जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे कई दलों के कार्यकर्ताओं ने जन सुराज की सदस्यता भी ली। सदस्यता लेने वालों में बड़हरी स्टेट के शम्भू कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं। शम्भू कुमार अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने शराबबंदी को साफ नाकामयाब बताते हुए कहा कि इससे छोटे लोगों को नुकसान हुआ है और माफियाओं एवं भ्रष्ट अधिकारियों को फायदा हुआ है।

इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर बना हुआ है। गरीबों को सताया जा रहा है और माफियाओं को फायदा पहुंच रहा है। कार्यक्रम को कटिहार जिला प्रभारी कुमार नरेंद्र, पूर्णिया जिलाध्यक्ष बंटी यादव, मकुनी मंडल, सदन भगत, शम्भू मंडल सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदानंद सहनी ने कीजबकि मंच संचालन अमर कुमार उपाध्याय कर रहे थे। इस मौके पर धमदाहा अनुमंडल युवा अध्यक्ष इंजीनियर राहुल कुमार रमण, सुमन कुमार झा, पूर्व मुखिया धनेश्वर मंडल, चन्द्रदीप सिंह निषाद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।