Mahakal Seva Dal Discusses Grand Palaki Yatra and Support for Kanwariyas महाकाल शाही पालकी यात्रा और कांवरियों की सेवा की तैयारी पर चर्चा, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMahakal Seva Dal Discusses Grand Palaki Yatra and Support for Kanwariyas

महाकाल शाही पालकी यात्रा और कांवरियों की सेवा की तैयारी पर चर्चा

महाकाल सेवा दल की बैठक रविवार को आमगोला में हुई। इसमें 13 जुलाई को होने वाली भव्य महाकाल शाही पालकी यात्रा और सावन में बाबा गरीबनाथ धाम आये कांवरियों की सेवा की तैयारियों पर चर्चा की गई। दल के सदस्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 16 June 2025 02:34 AM
share Share
Follow Us on
महाकाल शाही पालकी यात्रा और कांवरियों की सेवा की तैयारी पर चर्चा

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाकाल सेवा दल की बैठक रविवार को आमगोला स्थित एक विवाह भवन में हुई। दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के प्रबुद्धजन भी शामिल हुए। इस दौरान 13 जुलाई को होने वाले भव्य महाकाल शाही पालकी यात्रा तथा सावन में बाबा गरीबनाथ धाम आये कांवरियों की सेवा की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा कि महाकाल सेवा दल सदैव सेवा के लिए आगे रहता है। यह दल शहर के युवाओं को धर्म से जोड़ रहा है। जरूरतमंदों की सहायता करता है। वहीं, बाबा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक ने कहा कि वह इस सेवा दल से सात वर्ष से जुड़े हैं।

बाबा के दरबार में आये कांवरियों की सेवा बढ़चढ़ कर महाकाल सेवा दल के सदस्य करते हैं। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर भीमसेरिया ने कहा कि महाकाल शाही पालकी यात्रा भव्य होती है। डॉ. सतीश कुमार साथी ने भी दल सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। बैठक में डॉ. राजेश कुमार, रत्नेश श्रीवास्तव, चन्दन कुमार, पवन कुमार, संजीव साहू, गोपाल फलक, प्रिंशु मोदी, अशोक शर्मा, दल के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, रमेश रत्नाकर, नथुनी महतो आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।