बाढ़ राहत सामग्री की दर निर्धारण करने का निर्देश
मुजफ्फरपुर में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तटबंधों की सुरक्षा, गोताखोरों की सूची और बाढ़ राहत सामग्री के मूल्य निर्धारण की दिशा में कदम उठाने के...

मुजफ्फरपुर, वसं। कलेक्ट्रेट में सोमवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सीओ को अपने क्षेत्र के तटबंधों की सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। गोताखोर की सूची तैयार करने और बाढ़ राहत सामग्री की दर निर्धारण करने का निर्देश दिया। तटबंधों का जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ निरीक्षण करने को कहा। बाढ़ के दौरान शरण स्थली, सामुदायिक किचेन के संचालन, सरकारी/निजी नाव की भौतिक स्थिति तथा निबंधन जांच करने, वर्षा मापक यंत्र की क्रियाशीलता की भी जांच करने का निर्देश दिया। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी तथा प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर समुचित रिपोर्ट देने की मांग की।
सिविल सर्जन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हेल्थ कैंप के संचालन, आवश्यक दवा की उपलब्धता आदि की व्यवस्था करने को कहा। जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशुचारा, पशु दवा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पीएचईडी के दोनों प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता को पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था का आकलन करने तथा लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता को अकार्यरत नलकूप को ठीक करने का निर्देश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।