Muzaffarpur Weather Update Relief from Heat Expected with Rain and Winds मौसम : दो दिन छाए रह सकते बादल, आंधी-बारिश के आसार, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Weather Update Relief from Heat Expected with Rain and Winds

मौसम : दो दिन छाए रह सकते बादल, आंधी-बारिश के आसार

मुजफ्फरपुर में आज से दो दिन मौसम में सुधार की संभावना है। बादल छाने के साथ आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है। गर्मी की वजह से हवा में नमी की मात्रा कम हो गई है, जिससे लोगों को जलन का अहसास हो रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 30 May 2025 06:11 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : दो दिन छाए रह सकते बादल, आंधी-बारिश के आसार

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आज से दो दिन मौसम राहत दे सकता है। बादल छाये रहने के साथ आंधी और बारिश का भी पूर्वानुमान है। इस बीच जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी का असर हवा में नमी की मात्रा पर भी पड़ने लगा है। बढ़ती गर्मी के कारण सुबह में भी हवा में नमी की मात्रा तेजी से गिरी है। इस कारण दोपहर में लोगों को गर्मी के साथ तेज जलन का भी अहसास हुआ। इससे सामान्य जनजीवन बेपटरी होता दिखा। गुरुवार को जिले में नमी की अधिकतम मात्रा घटकर 80 प्रतिशत तो न्यूनतम 55 प्रतिशत रह गई। हालत यह रही कि सुबह के 11 बजे ही शहर की अधिकांश सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई।

लोग गर्मी से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश करते दिखे। बेहाल करने वाली गर्मी के बीच ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग के पूसा स्थित केंद्र ने शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई। केंद्र के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से जिले में शाम को आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। इस वजह से एक बार फिर तापमान में कमी आने की संभावना है। शुक्रवार को 35 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से पुरवा हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान में आई कमी और न्यूनतम बढ़ा पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री घटकर 35.8 डिग्री पर आ पहुंचा। यह समान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में लगातार दूसरे दिन एक डिग्री की वृद्धि हुई। यह सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर 27 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन 15 किमी प्रतिघंटे की गति से पुरवा हवा चलती रही। इस कारण उमस में आंशिक तौर पर बढ़ोतरी हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।