मुम्बई से 18 घंटे देरी से पहुंची श्रमिक स्पेशल, प्रवासी हलकाल
तमिलनाडु के होसुर से प्रवासियों को लेकर शुक्रवार को आने वाली ट्रेन रात नौ बजे तक मुजफ्फरपुर जंक्शन नहीं पहुंची थी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देरी से चल रही है। वहीं, मुम्बई से चली आने...

तमिलनाडु के होसुर से प्रवासियों को लेकर शुक्रवार को आने वाली ट्रेन रात नौ बजे तक मुजफ्फरपुर जंक्शन नहीं पहुंची थी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देरी से चल रही है। वहीं, मुम्बई से चली आने वाली श्रमिक स्पेशल 18 घंटे 35 मिनट देरी से गुरुवार की जगह शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। उधर, त्रिरुपुर से चली ट्रेन 14 घंटे देरी से आयी।
मुम्बई से आयी ट्रेन से 1608 प्रवासी जंक्शन पर उतरे। वहीं, तिरुपुर से 1194 प्रवासी आए। मुम्बई से दरभंगा व सहरसा जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से भी सैकड़ों प्रवासी जंक्शन पर उतरे। यहां आने के बाद अपने जिला जाने के लिए बस नहीं मिलने पर प्रवासियों में आक्रोश जताया। बस की जानकारी नहीं मिलने पर कुछ प्रवासियों ने हंगामा भी किया। गुरुवार देर रात दरभंगा के करीब चार सौ यात्री मुजफ्फरपुर उतरे थे। उन्हें सुबह 10 बस मिल सकी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।