मौसम : चार डिग्री तक चढ़ा दिन का तापमान, नमी में आई कमी
मुजफ्फरपुर में गुरुवार से दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 38 डिग्री के पार जा सकता है, जबकि रात का तापमान भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि, बारिश की...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गुरुवार से दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होगी। लोगों को एक बार फिर से जलन वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बुधवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक दिन का तापमान 38 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं रात का तापमान आंशिक तौर पर बढ़ सकता है। हालांकि, इस बीच बादलों का आना जाना लगा रहेगा। लेकिन, बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। बुधवार को दिन के तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटों में तापमान बढ़कर 34 डिग्री पर पहुंच गया, जो साामन्य से 1.6 डिग्री कम रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य से अभी भी दो डिग्री नीचे 22 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान दिन में हवा में नमी की मात्रा कम होकर 45 प्रतिशत तो सुबह में 80 प्रतिशत रही। इस कारण सुबह में लोगों को मिली राहत दिन होते होते समाप्त हो गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान के 36 डिग्री तक जाने की संभावना मौसम विज्ञान विभाग ने जताई। वहीं न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री तक रहने का अनुमान व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।