योग शिक्षक आलोक कुमार के निधन पर शोक की लहर
मुजफ्फरपुर में वनवासी कल्याण आश्रम के सह सचिव और योग शिक्षक आलोक कुमार अभिषेक का असामयिक निधन हो गया। योग करते समय उन्हें आर्ट अटैक आया, जब उनकी पत्नी आशा सिन्हा उनके साथ थीं। आश्रम में उनके निधन से...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण आश्रम के नवगठित समिति के सह सचिव योग शिक्षक आलोक कुमार अभिषेक के शनिवार को असामयिक निधन से आश्रम में शोक की लहर है। सचिव राकेश सम्राट, अध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया, प्रांत मंत्री अलोक कुमार आदि ने उनके पार्थिव शारीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। सचिव ने बताया कि योग करते समय जब अलोक को आर्ट अटैक आया तो उनकी पत्नी पत्नी आशा सिन्हा भी साथ में थीं। आशा आश्रम की महिला समिति की सचिव हैं। प्रतिदिन दोनों पति-पत्नी लोगों को योग सिखाते थे और मार्निंग वाक पर जाया करते थे। इस मौके पर प्रांत महामंत्री डॉ. अजय नारायण सिन्हा, प्रांत उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, संगठन मंत्री नितीश सिंह, डॉ. भानू शंकर श्रीवास्तव, डॉ. अरुण साह, श्यामसुंदर भिमसेरिया, रमेश केजरीवाल, डा. उर्मिला बंका, अध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया, शिव शक्तिधर शर्मा, डॉ. यशवंत, डॉ. विजय कृष्ण, मंजू शर्मा, पंकज प्रकाश, हिमांशु राय, साधना सिंह, राम बाबू सुमन, कोषाध्यक्ष श्याम सुरेका, अभिषेक चौधरी, संदीप अग्रवाल, अविनाश, अनूप सिन्हा, सर्वजीत कुमार, अमरजीत कुमार, बिपिन श्रीवास्तव, बिनोद वर्मा, अनिल तुलस्यान, डॉ. दीपक सिद्धार्थ, अंजनी तुलस्यान, रमण मिश्रा, राकेश नंदन, संतोष तुलस्यान, प्रह्लाद गांधी, प्रो. प्रकाश कुमार, सर्वेश कुमार, अर्चना बंका, डॉ. मोनालिसा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।