Tribute Ceremony for Nitish Kumar s Wife Manju Sinha on 18th Death Anniversary त्याग की प्रतिमूर्ति थीं मंजू सिन्हा : सहनी, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTribute Ceremony for Nitish Kumar s Wife Manju Sinha on 18th Death Anniversary

त्याग की प्रतिमूर्ति थीं मंजू सिन्हा : सहनी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा की 18वीं पुण्यतिथि पर पटेल हितकारिणी संघ ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर जदयू और भाजपा के नेता भी शामिल हुए और उन्होंने मंजू सिन्हा के चित्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 14 May 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
त्याग की प्रतिमूर्ति थीं मंजू सिन्हा : सहनी

मुजफ्फरपुर, वसं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धर्मपत्नी मंजू सिन्हा की 18वीं पुण्यतिथि पर पटेल हितकारिणी संघ ने बुधवार को श्रद्धांजलि सभा की। नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जदयू और भाजपा नेता भी शामिल रहे। सभी ने मंजू सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। प्रदेश जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य सह परिहार विधानसभा प्रभारी रामेश्वर सहनी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए उन्होंने अपने पारिवारिक हितों को अलग रखा। उनका यह त्याग सभी के लिए प्रेरणादायक है। महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि वे सादगी की ऐसी प्रतिमूर्ति थीं, जिन्होंने सरकारी सुविधाओं का कभी लाभ नहीं लिया।

सभा की अध्यक्षता जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, संचालन जिला जदयू के उपाध्यक्ष रमेश कुमार ओझा व धन्यवाद ज्ञापन मुशहरी प्रखंड जदयू अध्यक्ष गौरव कुमार नन्हे ने किया। संघ के संयोजक शिशिर कुमार नीरज, भाजपा नेता देवी लाल, भगवान लाल महतो, जानकी श्रीवास्तव, अमरनाथ चन्द्रवंशी, शैलेश कुमार शैलू, अनिल राम, उत्तम पाण्डेय, चंदन कुमार भाष्कर, सोनी तिवारी, मिथिलेश देवी पटेल, विनते जेहरा, सीमा श्रीवास्तव, रंजना पटेल, रेखा सोनी, सौरभ कुमार साहेब सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।