मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, एक की मौत
गढ़वा में दलेली गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में 30 वर्षीय सुखाड़ी कुमार मेहता की मौत हो गई। उनके साथ सवार अजय मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मोटरसाइकिल से सुखाड़ी की बहन के घर जा रहे थे, तभी...

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा-मझिआंव मुख्य मार्ग पर दलेली गांव के पास हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कांडी थानांतर्गत चौका गांव निवासी सरजू मेहता का पुत्र 30 वर्षीय सुखाड़ी कुमार मेहता के रूप में हुई। वहीं घटना में स्वर्गीय रामपति मेहता का पुत्र 45 वर्षीय पुत्र अजय मेहता घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को आसपास के लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुखाड़ी को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुखाड़ी व अजय अपने घर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुखाड़ी के बहन के घर नारायणपुर आ रहे थे।
उसी बीच दलेली गांव के पास एक पेड़ की टहनी टूट कर उसके ऊपर गिर गया। उससे उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। उसके बाद वहां मौजूद लोग तत्काल दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक सुखाड़ी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक सुखाड़ी के बहन की शादी 11 मई को हुई थी। वह अपने घर से मोटरसाइकिल से अजय के साथ अपने बहन के घर आ रहा था। उसी बीच दलेली गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। उससे उसकी मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।