मौसम: दो दिन छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार
मुजफ्फरपुर में बुधवार को मौसम में बदलाव आया। दिन का तापमान 30 डिग्री तक गिरा, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है। रात का तापमान 24.5 डिग्री पर स्थिर रहा। अगले दो दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में हवा के रुख में बुधवार को फिर से बदलाव आया। सुबह से बादलों और धूप के बीच आंख मिचौनी जारी रही। इस बीच पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में चार डिग्री तक की कमी आयी। हालांकि, रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। इस कारण कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना बन रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री के साथ यथावत बना रहा।
बादलों के छाए रहने से नमी की मात्रा अधिक रही। सुबह में 80 प्रतिशत तक रही नमी की मात्रा दोपहर में भी 75 प्रतिशत बनी रही। इस कारण उमस ने परेशान किया। वहीं, हवा का रुख पछिया से बदल कर फिर पुरवा हो गया। इससे भी उमस की अधिकता रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।